मध्यप्रदेश

भेदभाव नहीं सहानुभूति और स्नेह के पात्र हैं एड्स मरीज: प्रो सूरज सिरोही

सिवनी मालवा
शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस की थीम (अधिकारों की राह अपनाये मेरा स्वास्थ्य,मेरा अधिकार)के तर्ज पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के प्राध्यापक डॉ. सूरज सिरोही ने अपने व्याख्यान में बताया कि हमें एड्स जैसी घातक बीमारी से सावधान रहना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एड्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है।एड्स किन कारणों से फैलाती है व इसके बचाव के क्या उपाय हैं इसके बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया।उन्होंने एम वाय हॉस्पिटल इंदौर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत एड्स के उपचार से संबंधित जानकारी भी छात्रों को दी।रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन एवं डॉ बाऊ पटेल ने महाविद्यालय की ओर से अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।  व्याख्यान का संयोजन डॉ मनीष दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button