मध्यप्रदेश

उज्जैन में हैवानियत, पंडिताई सीख रहे नाबालिगों संग अनैतिक कार्य करता था आचार्य

उज्जैन
उज्जैन में पंडिताई सीखने आए तीन किशोरों के साथ अनैतिक कार्य करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनो किशोरों ने मंगलवार देर रात महाकाल थाने पहुंचकर आश्रम के दो आचार्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आचार्य को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आचार्य फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित धनी आश्रम में तीन नाबालिक किशोर पंडिताई सीखने पहुंचे थे। तीनों किशोर मंदसौर, राजगढ़ और देवास से यहां आए हुए थे। किशोरों ने आरोप लगाया कि आश्रम के दो आचार्य उनके साथ अनैतिक कार्य करता था। तीनों किशोरों ने मंगलवार देर रात महाकाल थाने पर पहुचकर आश्रम के अजय आचार्य ओर राहुल आचार्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी आचार्य राहुल को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के 14 वर्षीय किशोर की शिकायत पर पुलिस ने आश्रम के अजय आचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मंदसौर के 14 वर्षीय नाबालिक किशोर की शिकायत पर आश्रम के राहुल आचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जबकि देवास जिले के 12 वर्षीय किशोर की शिकायत पर अजय आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तीनों किशोरों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से आश्रम के अजय आचार्य और राहुल आचार्य उनके साथ अनैतिक कार्य कर रहे थे। आचार्य अपने कमरे में अकेले बुलाते थे गलत कार्य करते थे। विरोध करने पर डराते धमकाते थे। उन्होंने आचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम के बीस से ज्यादा किशोरों के साथ इन दो आचार्यों ने गलत कार्य किए हैं। एक आचार्य की शिकायत कुछ दिन पहले की गई थी तो आश्रम के लोगों ने उसे भगा दिया था।

महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर नाबालिगों ने आश्रम के दो आचार्यो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पड़ताल के बाद दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। दोनों आश्रम में पंडिताई की शिक्षा देते हैं। मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button