भारत

महाराष्ट्र में घाटकोपर के बाद अब पुणे में गिरा होर्डिंग, पास में बंधा बैंड पार्टी का घोड़ा घायल

पुणे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र के पुणे में तूफान के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया। इस हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह हॉल के बाहर शनिवार की शाम पांच से छह बजे के बीच बिलबोर्ड जमीन पर गिर गया।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शनिवार को तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिर गया। यह गुलमोहर लॉन विवाह हॉल के बाहर एक घोड़े और एक बैंड पार्टी द्वारा लाए गए कुछ वाहनों पर गिरा। घायल घोड़े को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि यह घटना हाल ही में मुंबई के घाटकोपर में एक विशाल बिलबोर्ड के गिरने के बाद घटी। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी।

Related Articles

Back to top button