मध्यप्रदेश

चित्रकूट में उफनी मंदाकिनी, रामघाट की सभी सीढ़ियां डूबीं; दुकानों में घुसा पानी, SDRF तैनात

सतना
सतना जिले के तराई क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार सुबह तक चित्रकूट के रामघाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गईं। नदी का पानी अब घाट किनारे बनी दुकानों में घुसा पानी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंदाकिनी का जलस्तर लगातार बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। रामघाट किनारे की सभी दुकानों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को नदी और घाट के पास जाने से रोका जा रहा है।

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रामघाट में एसडीआरएफ की टीम भी तैनात कर दी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो मंदाकिनी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

सतना में भी सावन की झड़ी लगी इधर, सतना जिले में सोमवार सुबह से सावन की झड़ी लगी हुई है। जिला मुख्यालय में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक घुल गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जिले के कुछ हिस्सों में तेज तो कहीं मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सावन के 16 दिनों में जिले में करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से सतना समेत पूरे रीवा संभाग में एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button