मध्यप्रदेशराजनीति

अमित शाह का भोपाल में चुनावी रणनीति पर मंथन

चुनाव के मददेनजर समितियों का भी गठन हो सकता है।

भोपाल, मध्य प्रदेश मे इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई हैं,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुॅचे है और चुनावी रणनीति पर मंथन कर रहे है।
वायुसेना के विमान से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम भोपाल पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पस्वागत किया। शाह हवाई अडडे से सीधे पार्टी के कार्यालय में पहुॅचे। उसके बाद बैठकों का दौर शुरु हो गया है। इस बैठक में हिस्सा लेने तमाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा संगठन महामंत्री बी एल संतोष , शिवप्रकाश सहित अन्य नेता पहुॅच चुके है। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री शाह का लगातार यह दूसरा दौरा है। इस बैठक के दौरान चुनाव के मददेनजर समितियों का भी गठन हो सकता है।
ज्ञात हो कि राज्य में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, राज्य की चुनावी तैयारियां पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व के हाथ मे है, प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में अन्य समितियों की नियुक्तियां होने वाली है। अमित शाह का भोपाल प्रवास इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बीते दिनों उनका जो भोपाल प्रवास हुआ था उसमें उन्होंने राज्य के नेताओं को खास हिदायतें दी थी, उन पर राज्य के नेताओं ने कितना और किस तरह काम किया, इसकी समीक्षा होगी।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछली यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री ने पार्टी के नेताओं को खास निर्देश दिए थे और उसके अनुरुप ही काम करने को कहा था, उस पर कितना अमल हुआ इसकी भी समीक्षा हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button