मध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय को बंटाढार कहा अमित शाह ने

इंदौर में बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन

इंदौर के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानापाव में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कनकेश्वरी गरबा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने डेढ़ माह के अंदर बंटाधार के शासन की याद दिला दी थी। कमलनाथ ने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम तक केंद्र सरकार को नहीं भेजे थे, इतना ही नहीं गरीब कल्याण की 51 योजनाओं को भी कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था। भाजपा की फिर सरकार बनी तो योजनाओं को शुरु किया गया।

Related Articles

Back to top button