
अमित शाह रविवार को मप्र आएंगे file pic
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को फिर भोपाल व इंदौर के प्रवास पर आ रहे है। इस माह उनका यह तीसरा दौरा होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शाह रविवार को राज्य के प्रवास पर आ रहे है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे वायुयान से भोपाल आएंगे। विमानतल से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय समन्वय केंद्र पहुंचकर मीडिया से संवाद करेंगे। उसके बाद इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके पहले वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में दर्शन और पूजा करेंगे।
राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, भाजपा लगातार नेताओं की बैठकें कर रही है । केंद्रीय गृहमंत्री का प्रस्तावित दौरा इस माह का तीसरा दौरा हेागा। इससे पहले वे दो बार राज्य का प्रवास कर चुके है। file pic