खेल

बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन: पहले दौर में हारकर बाहर हुईं अश्मिता चालिहा, मालविका बंसोड़

योकोहामा
 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ मंगलवार को यहां जापान ओपन के महिला एकल स्पर्धा के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गईं। अश्मिता को चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई त्ज़ु यिंग के हाथों 16-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मालविका को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 21-23, 19-21 से हराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाद में, आकर्षि कश्यप बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट के अपने शुरुआती दौर के मैच में कोरिया की किम गा यून से भिड़ेंगी। मिश्रित युगल में, सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की भारतीय जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के रेहान नौफल कुशारजंतो और लिसा आयु कुसुमावती की जोड़ी के खिलाफ करेगी। हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले कोई भी भारतीय शटलर इस इवेंट में नहीं खेल रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button