मध्यप्रदेश

जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करे विभागीय अधिकारीः शुक्ला

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 सिंगरौली

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आएं हुये 103 व्यक्तियों के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला को अवगत कराते हुये अपना आवेदन पत्र दिया गया।

जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई आवेदनो का निराकरण जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही कराया  जा सका संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुये निर्देश दिया गया कि समय सीमा में आवेदन पत्रो का निराकरण सुनिश्चित किया जाये।
 
 कलेक्टर ने निर्देश देते हुये कहा कि विभागीय अधिकारी जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि संबंधित आवेदनकर्ता के समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित हो सके। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button