ग्वालियरमध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नेत्र सहायक 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

टीकमगढ़
 जिला अस्पताल में लोकायुक्त टीम सागर ने नेत्र सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। रिटायर कर्मचारी द्वारा रिश्वत रुपी केमिकल लगे हुए नोट देने के बाद जैसे ही इशारा किया, तो टीम के सदस्य पहुंच गए और नेत्र सहायक से बीस हजार रुपये जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी अपने सीट से गायब हो गए।
फंड निकालने के एवज में मांगी थी रिश्वत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शिकायतकर्ता रमेश चंद्र नायक निवासी पहाड़ी बुजुर्ग ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे। हाल ही में रिटायर हुए हैं, जिनके रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फंड के भुगतान के लिए स्थापना बाबू संतोष अंबेडकर से कहा, तो उन्होंने नेत्र सहायक उमेश जैन से मिलने को कहा। उमेश जैन से मिलने पर उन्होंने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें 28 हजार रुपये देना तय हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button