
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 18 दिसंबर से शुरू हो रहा है । इस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा।
विधानसभा का यह सत्र चार होगा इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव द्वारा शपथ दिलाई जाएगी इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण के साथ शासकीय कार्य संपन्न होंगे।
विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार विधानसभा के 210 विधायकों ने अब तक पंजीयन कराया है नवनिर्वाचित विधायकों की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने तक विधानसभा सचिवालय में बनाए गए स्वागत कक्ष का कार्य इस सत्र अवधि तक जारी रहेगा और जहां से शेष बचे विधायक अपना पंजीयन कर सकेंगे।