राजनीतिहमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भूपेश ने पकड़ी संतुलन वाली सियासत की राह

सिंहदेव के विभाग बढ़े और कई के विभाग बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में सियासी संतुलन की राह को पकड़ लिया है। इसके संकेत भी हाल ही में हुई नियुक्तियों और विभागों के बटवारे से सामने आए है।
विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मे सभी की नाराजगी दूर करने के कदम बढ़ाए गए है। राज्य में लंबे अरसे से इस बात की चर्चा रही है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस को जीत मिली थी तो कई समझौते हुए थे।बाद में इन समझौतों पर किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा। इसी के चलते अब स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है।
पार्टी ने राज्य इकाई के मुखिया मोहन मरकाम को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया और उनके स्थान पर दीपक बेज को नियुक्त किया तो असंतोष की बातें सामने आने लगी और यही कारण माना जा रहा है कि मोहन मरकाम को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।मोहन मरकाम के मंत्री बनाए जाने से पहले प्रेमसाय टेकाम से इस्तीफा ले लिया गया इससे भी असंतोष पनपने के आसार बने तो टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया।
ैसिंहदेव को स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन और वाणिज्यक कर विभाग के साथ ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक ऊर्जा विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले प्रेमसाय सिंह टेकाम के स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मंत्री रविंद्र चौबे को दी गई है। जबकि रविंद्र चौबे के कृषि विभाग का जिम्मा अब मंत्री ताम्रध्वज साहू संभालेंगे।
रविंद्र चौबे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, पशुधन एवं मछली पालन विभाग, जलसंसाधन एवं आयाकाट के साथ स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। ताम्रध्वज साहू को गृह विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, धर्मस्व एवं पर्यटन के साथ कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री होंगे।

Related Articles

Back to top button