कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने बाँहें चढ़ाई
एक दूसरे को सबक सिखाने में नेता पीछे नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में प्रतिद्वंदिता और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है मगर पार्टी के भीतर भी एक दूसरे को सबक सिखाने में नेता पीछे नहीं है. ताजा मामला कांग्रेस का है जहां दो प्रमुख नेताओं में बहस हुई और हालात बिगड़ गए.
बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेताओं के बड़ी बैठक हो रही थी इस बैठक के दौरान इंदौर के करीब के जिले से नाता रखने वाले एक नेता और कांग्रेस की हारी हुई सीटों की जिम्मेदारी निभाने वाले नेता के बीच जमकर तकरार हुई. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को भला बुरा कहने में भी हिचक नहीं दिखाई. विवाद की स्थिति काफी देर चली और इस मौके पर मौजूद चार से पांच अन्य नेताओं ने मध्यस्थता की भूमिका निभाना उचित भी नहीं समझा.
इंदौर के करीब के जिले से नाता रखने वाले इस नेता के खिलाफ पार्टी के अंदर ही बिसात बिछाई जा रही है इतना ही नहीं उस नेता के इलाके के एक कांग्रेसी नेता को भाजपा में शामिल कराया गया और इस काम में भी कांग्रेस के एक बड़े नेता की भूमिका रही है. वही इंदौर के पड़ोसी जिले के नेता के ऑडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें भी पार्टी के प्रमुख नेता के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं. इसी से दोनों नेताओं के बीच टकराव बना हुआ है. इंदौर की करीबी जिले से नाता रखने वाले नेता दलित हैं तो वहीं मध्य भारत के दिग्गज नेता है.



