खेल

बेन स्टोक्स पर बड़ा संकट! कप्तानी पर मंडराया खतरा, इंग्लैंड क्रिकेट में मची हलचल

लंदन 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लॉर्ड्स में जीत का जश्न अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंग्लैंड क्रिकेट में फिर से हलचल मच गई है. कप्तान बेन स्टोक्स नाइटक्लब विवाद को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद न सिर्फ उनकी कप्तानी पर बल्कि पूरे करियर पर भी ‘फुल स्टॉप’ लगने की अटकलें तेज हो गई हैं। 

कहानी यूं शुरू होती है- इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया, स्टेडियम में तालियां गूंजीं और ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था. लेकिन असली ड्रामा उसके बाद शुरू हुआ. ‘टॉकस्पोर्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात एक नाइटक्लब में स्टोक्स और साथी खिलाड़ी  गस एटकिंसन की मौजूदगी में विवाद हो गया, जिसमें टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की बात सामने आई। 

अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है. बोर्ड ने साफ कहा है कि मामला टीम अनुशासन और कर्फ्यू तोड़ने से जुड़ा है और सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा. यानी फिलहाल गेंद ECB के पाले में है और खिलाड़ी 'ड्रेसिंग रूम' में इंतजार कर रहे हैं। 

इस बीच पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने स्टोक्स का बचाव किया है. उनका कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरा सच सामने आना चाहिए. उनके मुताबिक, स्टोक्स सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि एक जिम्मेदार इंसान भी हैं और जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा। 

लेकिन दूसरी तरफ क्रिकेट गलियारों में चर्चा गर्म है- क्या यह मामला सिर्फ एक 'लेट नाइट आउटिंग' है या फिर इंग्लिश क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे के लिए बड़ा मोड़? कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक दावा कर रही हैं कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं। 

फिलहाल स्थिति यह है कि जांच जारी है, अटकलें तेज हैं, और इंग्लिश क्रिकेट एक बार फिर उसी मोड़ पर खड़ा है जहाँ सवाल ज्यादा हैं और जवाब कम। 

Related Articles

Back to top button