खेल

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भारतीय टीम जीतेगी : गावस्कर

मेलबर्न
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर के नाम से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2025 को लेकर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब इसी को लेकर गावस्कर ने कहा है कि ये सीरीज रोमांचक रहेगी पर भारतीय टीम इसे 3-1 से जीतेगी। गावस्कर ने कहा कि, ये निश्चित रूप से एक रोमांचक सीरीज होगी, क्योंकि दोनों टीमों के पास बेहतरीन प्रतिभाएं है और ये भी दिखाएगा कि टेस्ट मैच क्रिकेट किस कारण से सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है। मेरी भविष्यवाणी है कि भारतीय टीम इसमें 3-1 से जीतेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 भारतीय टीम ने इससे पहले पिछली दो टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीती थी। इसके अलावा पिछले एक दशक में भारत ने चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉपी जीती हैं। जिससे के कारण भी मेजबान टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव होगा। गावस्कर ने ये भी बताया है कि ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी क्या है। उन्होंने साथ ही कहा कि डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद उनकी सलामी जोड़ी को लेकर समस्याएं बढ़ गयी हैं और मध्यक्रम भी अभी लय में नजर नहीं आ रहा रहा है। इस पूर्व कप्तान के अनुसार इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की चुनौती को कमजोर नहीं माना जा सकता है क्योंकि उसे अपने घरेलू हालातों का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button