
बांदा, बुंदेलखंड की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है, जिसमें सरकार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। कभी सूखा के तौर पर पहचाने जाने वाले इस इलाके के माथे पर लगे कलंक को मिटाने का अभियान जारी है। इस अभियान के हिस्सेदार बने लोगों के प्रयासों को सराहा भी जा रहा है।
बांदा मुख्यालय से लगभग 60 किलो मीटर दूर स्थित अधांव गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया। यह वही गांव है जहां के जल प्रबंधन कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया था। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान,समूह की महिलाओं, अन्न दाताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश विजय लक्ष्मी गौतम कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की कल्याणकारी योजना एवं सशक्त छात्राओं मातृशक्ति की शक्ति का जिक्र किया एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजना उज्ज्वला योजना डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किसान सम्मान निधि के बारे में लोगों को अवगत कराया।इसके साथ ही गांव में हो रहे जलसिंचन कार्यों की सराहना भी की, लोगों से अपील की कि जिस प्रकार से जल संचयन का कार्य किया है उसी प्रकार से ग्रामीण विकास संबंधित कार्य करने की आवश्यकता है एवं समाज और राज्य मिलकर गांव का समग्र रूप से विकास करें, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सशक्त करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ वृक्ष बचाने की भी आवश्यकता है। वृक्ष लगाने मात्र से लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता, वृक्ष लगाकर उसकी देखरेख कर वृक्ष का पालन पोषण भी करना चाहिए, आज जिस प्रकार से जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसे देखते हुए जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने में हमारे वृक्ष बहुत ही कारगर है।
साध्वी रंजना दीदी ने सनातन धर्म एवं मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर बल दिया। बांदा चित्रकूट लोकसभा सांसद आरके सिंह पटेल ने गांव में किए गए अभियान खेत पानी खेत में गांव का पानी गांव में खेत पर मेड मेड पर पेड़ एवं तालाबों के जीर्णोद्धार की सराहना की, साथ ही साथ गांव के किसानों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह सामाजिक सकारात्मक कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ेगा, अन्य किसान एवं अन्य युवा साथी भी जल संचयन संचयन के लिए प्रेरित होंगे ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन गांव-गांव होना चाहिए उन्होंने मीडिया नई सुबह का आभार भी प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामबाबू तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पृथ्वी पर हस्ताक्षर एक- वृक्ष लगाकर कराया गया।अतिथियों का स्वागत दिवारी नृत्य एवं स्वागत गीत गाकर किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनीता त्रिपाठी,दीपक मिश्र, सविता देवी,राजा भईया, रामवरन, देवनाथ,हमवीर आदि लोग रहे।