राजनीतिहमर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार को, 9 मंत्री लेंगे शपथ
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा

रायपुर, । छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का शुक्रवार 22 दिसंबर को विस्तार हो रहा है, इस मौके पर नौ मंत्री शपथ लेने वाले हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा।
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है और नौ मंत्री शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 11.45 बजे होगा।
मुख्यमंत्री साय ने बताया की शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, लखन लाल देवांगन, राम विचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ पी चैधरी, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप और लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री पद की शपथ लेंगे।



