हमर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी का निधन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ के शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृज मोहन अग्रवाल की माता जी का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित तमाम लोगों ने अग्रवाल की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज देर शाम शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित निवास पहुंचे l मुख्यमंत्री ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



