मध्यप्रदेश

प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक एक बार फिर खत्म, 16 अगस्त से MP में एक बार फिर वेदर सिस्टम एक्टिव

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक एक बार फिर खत्म हो गया है. 16 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. बीते दिन गुना, श्योपुर में भारी बारिश देखने को मिली. हालात ये थे कि यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए. कई  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई जिलों में भारी बारिश के बीच ही ध्वजारोहण हुआ. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में अति भारी बारिश

मौसम विभाग ने श्योपुर में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं आज प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.   गुना, सागर, विदिशा, पश्चिम अशोक नगर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, सीधी, कटनी और मंडला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है.

बारिश का कहर जारी

बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिला है. गुना में अंडर पास में पानी भरने से लोडिंग वाहन फंस गया. जिसमें से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया. हालात ये रहे कि भारी बारिश के चलते स्कूलों में पानी भर गया है. वहीं छिंदवाड़ा में भारी बारिश के चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सिंध नदी के तेज बहाव में पुलिया से बाइक निकल रहे तीन लोग बह गए.

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम, श्योपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सागर, राजगढ़, बालाघाट, जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. अगर पूरे मध्य प्रदेश की बात की जाए तो अब तक प्रदेश में 3.5 इंच ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

Related Articles

Back to top button