हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में वीवाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उद्घाटन

देश में मरीजों की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा – रमेश बैस

रायपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर के कमल विहार स्थित वीवाय अस्पताल में यह सेंटर स्थापित किया गया है। यहां कैंसर के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्युनोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी, पैलिएटिव केयर और न्युट्रिशनल थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री  साय ने वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि रायपुर में इस नए संस्थान की स्थापना से प्रदेश में कैंसर के रोगियों के उपचार की सुविधा बढ़ेगी। इस सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं से कैंसर के मरीजों को अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की जीवन शैली में बदलाव विभिन्न रोगों का कारण है। कई तरह के कैंसर के इलाज की सुविधा वाले इस अस्पताल में गरीब परिवारों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। अस्पताल में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को सस्ते दर पर दवाई भी मिलेगी।महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कार्यक्रम में कहा कि देश में मरीजो की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा। छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है। ऐसे समय में वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर सेंटर के स्थापित होने से यहाँ के लोगो को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रुकने की निःशुल्क व्यवस्था काबिले तारीफ है। यह अस्पताल एक मिशन के रूप में संचालित है। इससे न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों के भी उपचार में मदद मिलेगी।

कृषि मंत्रीरामविचार नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आज आधुनिक कैंसर सेन्टर का शुभारंभ हुआ। इसके खुलने से राज्य के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने अत्याधुनिक कैंसर सेंटर की स्थापना के लिए वीवाय अस्पताल के निदेशक मंडल और विशेषज्ञों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। अब कैंसर के इलाज की आधुनिक सुविधाएं भी यहां मिलेंगी।

 

Related Articles

Back to top button