
भोपाल। मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल कचरा कैफे 10 नंबर में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब भोपाल के युवाओं के आह्वान पर ‘यूथ फॉर चिल्ड्रन’ अभियान से जुड़े सैकड़ों युवा स्वयंसेवियों ने 1000 दीपों का दीप प्रज्वलन कर बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। यह आयोजन ‘बाल हितेषी मध्य प्रदेश’ की भावना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में सामने आया।
आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। के संदेश को देते हुए मध्य प्रदेश की स्थापना से लेकर बाल संरक्षण में किए गए प्रयासों की जानकारी युवाओं के साथ साझा करते हुए युवाओं को बाल अधिकारों की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया
इस अवसर पर यूनिसेफ मध्य प्रदेश के कम्युनिकेशन एवं ऑफिस इंचार्ज श्री अनिल गुलाटी का यह संदेश था कि ‘यूथ फॉर चिल्ड्रन’ एक ऐसा वॉलंटरी मूवमेंट है, जो राज्य के युवाओं को बच्चों के हित में जागरूक और सक्रिय बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “जब युवा बच्चों की आवाज़ बनते हैं, तो समाज में बदलाव की रोशनी खुद-ब-खुद फैलती है।” साथी यूथ फॉर चिल्ड्रन के युवाओं ने प्रेरणादायक गीत और संगीत से कार्यक्रम का समां बांध
मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस एवं देवउठनी ग्यारस की पूर्व संध्या पर
यूथ फॉर चिल्ड्रन के युवाओं द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ने न केवल एक शहर को उजाला दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जब समाज एकजुट होकर बच्चों के भविष्य के लिए कदम बढ़ाता है, तो विकास की लौ और अधिक प्रज्वलित हो उठती है।



