हमर छत्तीसगढ़

भोलेनाथ की भक्ति में लीन होंगे सीएम साय, भोरमदेव में करेंगे जलाभिषेक

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा जिले के भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी. मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सावन का पावन माह चल रहा है. कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. बताया कि बड़ी संख्या में भक्त अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव पहुंचते हैं. पिछले साल भी कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की थी.

मुख्यमंत्री साय आज भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और कांवड़ियों और भोले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए.

Related Articles

Back to top button