भारतमध्यप्रदेश

इंदौर में निजी फायनेंस कंपनी के नाम पर ठगी

ठगी करने वालों के अकाउंट सीज

इंदौर। मध्य प्रदेश में ऑनलाइन ठगी लगातार बढ़ रही है। खरीद और लेनदेन में तेजी के साथ ही साइबर ठगी के मामलों मे वृद्धि हो रही है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आ रहा है जहाँ एक व्यापारी ने निजी फायनेंस कंपनी से लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन बदमाशों ने प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी के नाम पर उनसे हजारों रुपये ऐंठ लिए। ठगी का पता चलने पर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने वालों के अकाउंट सीज करते हुए जाँच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एडिशनल डीसीपी झोन वन ने कहा कि फरियादी ने बताया कि अपने पिता के नाम से निजी फायनेंस कंपनी  से एक लाख का लोन लिया हुआ था बाद में फिर एक लाख का लोन लेने के लिए फरियादी ने निजी फायनेंस कंपनी की ऑन लाइन एजेसी के जरिये अप्लाई किया। अप्लाई करने के बाद एक फोन फरियादी के पास अनजान नंबर से आया और फोन करने वाले ने कहा कि आपका लोन सेंशन हो जाएगा जिसके चलते आपको प्रोसेसिंग फीस 2550 रुपए देनी होगी। फरियादी ने फोन करने वाले पर विश्वास करते हुए उसके कहे अनुसार पेमेंट कर दिया।

इसके कुछ भी देर के बाद एक बार फिर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल फिर फरियादी के पास आया फोन करने वाले ने खुद को ऑफिशियल अधिकारी बताते हुए जीएसटी के नाम पर 8999 भरने के लिए कहा फोन करने वाले की बात पर फिर एक बार विश्वास करते हुए फरियादी ने यह रकम भी उसके बताएं अकाउंट में जमा कर दी। फोन करने वाले ने रकम भर देने के बाद फरियादी से फिर एक ओर फार्मेट बताते हुए 17000 रुपए भरने को कहा जिस पर फरियादी को शंका हुई और उसने तुरंत ही पुलिस को शिकायत की।

Related Articles

Back to top button