हमर छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- वंदे मातरम् पर मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही पार्टी

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में 2 मिनट वंदे मातरम् गाने का प्रस्ताव पारित होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि CWC में जो प्रस्ताव लाया गया, वह देश के साथ धोखा है. कांग्रेस मुस्लिम परस्त राजनीति करती आई है.

कांग्रेस मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है. इस प्रस्ताव ने प्रमाणित कर दिया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में अभनपुर में कांग्रेस नेता के अधिकारी से गाली-गलौच वाले वीडियो पर कहा कि लोकतंत्र में कानून हाथ में लेने से बड़ा नैतिक अपराध नहीं हो सकता है. भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे, तब अधिकारियों को धमका चमकाकर काम कराया होगा. इन्हीं धमकियों की वजह से उनके कई साथी जेल में हैं. अधिकारियों से गाली-गलौच करना दुर्भाग्यजनक है, उचित नहीं है. ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन हो चुकी है. कांग्रेस नेताओं के स्तर को क्या हो गया है? कांग्रेसियों की भाषा, और उनके काम निचले स्तर तक चले गया हैं. कांग्रेस अपना अस्तित्व नहीं बचा पाएगी, अगर यही हाल रहा तो. सोशल मीडिया में कांग्रेस के कुर्सी दंगल वाले पोस्ट पर अरुण साव ने कहा कि कुर्सी की लड़ाई कांग्रेस में चल रह है. भाजपा में ऐसी बातें नहीं होगी. मुख्यमंत्री साय हमारे नेता हैं. सरकार मोदी की एक-एक गारंटी पूरा कर रही है. भाजपा में कोई कुर्सी की लड़ाई नहीं है. हां, कांग्रेस के नेता जरूर आपस में झगड़ रहे हैं, और यह सार्वजनिक रूप से दिख रहा है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों पर ईडी की कार्रवाई पर कहा कि ED शराब घोटाला मामले में जांच कर रही है. यह भी जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है. वहीं गौठान को लेकर कांग्रेस के बयान पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में गौठान को लेकर करप्शन हुआ. कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए. गौ धाम योजना पर सरकार तेज गति से काम कर रही है. वहीं सोशल मीडिया में GEN Z से अधिकारियों के जुड़ने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अब सोशल मीडिया का जमाना है. विभाग के काम जनता तक समय पर पहुंचे, इस बात की आवश्यकता है. इसलिए सबको सोशल मीडिया में सक्रिय होना चाहिए. 

Related Articles

Back to top button