मध्यप्रदेशराजनीति

दिग्विजय सिंह दिन-रात अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं-विष्णुदत्त शर्मा 

2018 के चुनाव में भी कमलनाथ और मिस्टर बंटाढार ने कई प्रकार के वादे किए थे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा  ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह दिन-रात अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं।दिग्विजय सिंह का यह सपना सिर्फ सपना ही रहेगा
 शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस में झूठ बोलने का काम पर्दे के पीछे मिस्टर बंटाढार करते हैं, यह सब उनके ही दिमाग की उपज है। चाहे प्रियंका गांधी हो या फिर राहुल गांधी, उनकी यात्राओं की स्क्रिप्ट दिग्विजय सिंह ही पर्दे के पीछे से लिखते हैं। कांग्रेस उन्हें सामने इसलिए नहीं लाती है, क्योंकि मिस्टर बंटाढार सरकार का काला सच सामने आ जाएगा। दिग्विजय सिंह दिन-रात अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह आपका यह सपना सिर्फ सपना ही रहेगा, क्योंकि प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता आपके छलावा व धोखे में नहीं आने वाली है। जनता आपके कुशासन के 10 साल और कमलनाथ के 15 महीने की सरकार के काले सच को जानती है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कृषि न्याय योजना लाने की घोषणा को छलावा व किसानों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता से कमलनाथ और मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह ने कई प्रकार के वादे किए थे। उन वादों में से एक भी वादा 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने पूरा नहीं किया। 15 महीने की सरकार में किसानों के साथ हमेशा छल किया, धोखा दिया अन्याय किया। आपने किसानों से जो वादे किए थे, उसमें से कितने पूरे किये। किसानों को कर्जमाफी का झूठा लॉलीपॉप पकड़ाकर उन्हें डिफाल्टर बना दिया। कमलनाथ आपको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिन्होंने 11 लाख किसानों के 2200 करोड़ का ब्याज भरकर उनके जीवन में खुलहाशी लाने का काम किया। कमलनाथ ने जनता से किए वादों को पूरा क्यों नहीं किया, इसका जवाब आपको देना ही होगा। अब प्रदेश की जनता आपके बहकावे में आने वाली नहीं है। वे आपके 15 महीने और मिस्टर बंटाढार सरकार के काले समय को बखूबी जानती है। आप केवल झूठ, छल और कपट करने की बात करते हैं, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चलती-फिरती झूठ बोलने की मशीन हैं।
प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले मिस्टर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में मिस्टर बंटाढार सरकार थी, उसने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़क, बिजली और पानी से लेकर चारों ओर दुरावस्था का दौर था और 2018 में जब कमलनाथ की सरकार बनी तो वह कमीशननाथ के नाम से पहचानी गई। वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया गया, किसान खून के आंसू रो रहा था। आपके नेता राहुल गांधी ने ऑन रिकार्ड कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हटा दूंगा, लेकिन न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ, न युवाओं को 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता मिला और न ही गैस सिलेंडर में 100 रूपए कम हुए। कमलनाथ जी के घोषणा-पत्र के सभी वादे झूठे साबित हुए। यह झूठ बोलने वाला काम आपने किया, आज चुनाव आते ही किसानों के हित पर आप ज्ञान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जब चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस इस प्रकार के झूठे वादे करके भ्रम फैलाने का काम करती है, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता सब जानती है। कमलनाथ-दिग्विजय सिंह बार-बार झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आपने जनता से जो वादे किए थे उनका क्या हुआ। राजस्थान में आपकी सरकार की क्या दुरावस्था है। छत्तीसगढ़ में की गई घोषणाओं पर कितना अमल हुआ। मध्य प्रदेश में झूठ बोलने का काम बिलकुल भी नहीं चलेगा। भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बल पर ही मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में आया है।

Related Articles

Back to top button