खेल

इमोशनल वीडियो आईपीएल की ओर से जारी किया गया, क्या एमएस धोनी ने IPL से ले लिया रिटायरमेंट?

नई दिल्ली
आईपीएल 2023 के फाइनल के ठीक बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का ऐलान किया था कि वे एक और सीजन अपने फैंस के लिए खेलेंगे। वे आईपीएल 2024 में नजर आए तो सभी को लगा था कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा। फैंस भी हर स्टेडियम में उनको देखने के लिए पहुंचे, लेकिन चेन्नई की टीम शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में क्या एमएस धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया है? ये बड़ा सवाल है, लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दरअसल, आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो काफी इमोशनल है। इसमें एमएस धोनी की भी आवाज है और उस हर एक स्टेडियम में सीएसके और थाला एमएस धोनी के फैंस को दिखाया है, जो आईपीएल 2024 के दौरान पहुंचे। चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम हो या बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम…धोनी के चाहने वाले उनको देखने के लिए भारी संख्या में हर मैच में दिखे। ऐसा ही वीडियो आईपीएल की ओर से जारी किया गया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है।

एमएस धोनी के लिए बनाए गए इस वीडियो में आईपीएल 2023 के फाइनल की स्पीच को सुना जा सकता है, जिसमें एमएस धोनी ने कहा था, "परिस्थितिवश यदि आप देखें तो मेरे रिटायरमेंट की घोषणा करने का यह सबसे अच्छा समय है, लेकिन इस साल मैं जहां भी रहा हूं, मुझे जितना प्यार और स्नेह मिला है, मेरे लिए आसान बात यह होगी कि मैं कहूं 'बहुत-बहुत धन्यवाद', लेकिन मेरे लिए कठिन बात यह है कि मैं अगले 9 महीने और कड़ी मेहनत करके आऊंगा। वापस आऊंगा और आईपीएल का कम से कम एक और सीजन खेलूंगा। यह मेरी तरफ से एक उपहार की तरह होगा। जिस तरह से फैंस ने अपना प्यार और स्नेह दिखाया है, मुझे लगता है कि मुझे उनके लिए कुछ करने की जरूरत है। यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है। मेरी आंखें पानी से भर गईं और मैं कुछ देर तक वहीं डगआउट में खड़ा रहा। मुझे एहसास हुआ कि मैं इसका आनंद लेना चाहता हूं।"
 

 

Related Articles

Back to top button