मध्यप्रदेशराजनीति

शिवराज सरकार के वीडियो में याद दिलाई महंगाई डायन की

भोपाल, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की कोशिश जारी है. सत्ता पक्ष और सरकार जहां सरकार की योजनाएं गिना रही है तो वहीं विपक्ष हमलावर है. शिवराज सरकार की ओर से उपलब्धियों का एक वीडियो जारी किया गया है इसमें एक हिस्सा ऐसा भी है जो पीपली लाइव के महंगाई डायन खाए जात है कि गीत की धुन से मिलता जुलता है. लिहाजा यह गीत सुनते ही लोगों को महंगाई डायन खाए जात है की याद ताजा हो जाती है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लगभग 8 मिनट का एक वीडियो साझा किया है जिसमें सरकार की उपलब्धियां और बदलते मध्यप्रदेश की कहानी है. इस वीडियो में लगभग 1 मिनट का ऐसा हिस्सा है जो पीपली लाइव के गीत की याद दिला देता है क्योंकि इस जीत की धुन और सरकार के वीडियो के एक हिस्से से मेल खाती है.
सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकार की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में महंगाई डायन खाए जात है की धुन को आखिर क्यों चुराया गया है.

Related Articles

Back to top button