
भोपाल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे है, वे इस प्रवास के दौरान बीना में राज्य को कई सौगातें देंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना पधार रहे हैं। पेट्रो केमिकल उत्पाद पर आधारित 50 हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लगभग 2 लाख करोड़ के कार्यों की शुरूआत करेंगे। इससे प्रदेश में 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्रीमोदी का आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है।
समत्व में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजोरा, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे तथा पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना उपस्थित थे। सभी संभाग तथा जिले के अधिकारी बैठक से वर्चुअली जुड़े।