हमर छत्तीसगढ़

तंत्रा बार में प्रॉपर्ट्री डीलर के साथ हुई मारपीट

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर

शहर के 36 माल स्थित तंत्रा बार के बाउंसर ने प्रापर्टी डीलर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने बार के बाउंसर और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सरकंडा के चांटीडीह रामायण चौक के पास रहने वाले आदित्य तिवारी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए मयंक यादव, असीम केसकर के साथ 36 माल स्थित तंत्रा बार गए थे। रात करीब एक बजे बाउंसर राजू उर्फ निसार अहमद और मनीष सोनी उनकी टेबल हटाने लगे। साथ ही वे प्रापर्टी डीलर और उसके साथियों को बार से बाहर निकाल रहे थे।

इसका विरोध करने पर बाउंसर और उसके साथियों ने प्रापर्टी डीलर की पिटाई की। इसी बीच एक युवक ने बीयर की बोतल से प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। इससे प्रापर्टी डीलर लहूलुहान हो गए। उनके साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button