भारत

झांसी में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने की आत्महत्या

पुलिस को सुसाइड नोट मिला

झांसी। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के झांसी में बजाज फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर आत्महत्या कर ली है। यह मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गुमनावारा पिछोर में बजाज फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर तरुण सक्सेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण कंपनी से जुड़े लोगों द्वारा परेशान किया जाना बताया जा रहा है।
बताया गया है कि गुमनावारा पिछोर मैं रहने वाले तरुण सक्सेना झोंकन बाग स्थित बजाज फाइनेंस कम्पनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।
बताया गया है कि बारिश अधिक होने से किसान अपनी ईएमआई समय से जमा नही कर पा रहे थे और कम्पनी के मैनेजर लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसी के चलते तरुण ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button