हमर छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

भिलाई नगर , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।  बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ हर जगह विराजे है, सर्वव्यापी हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया है। शिव सब को जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव हैं। भगवान शिव सब की मनोकामना पूरी करें। कार्यक्रम को विधायक श्री देवेंद्र यादव और महापौर भिलाई श्री नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायकअरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, पार्षद  लक्ष्मी पति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button