खेल

अर्जेंटीना ने जीता कोपा अमेरिका 2024 का खिताब, कोलंबिया के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में हुआ गोल

मियामी
 अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब जीत लिया है। कोलंबिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर था। पहले एक्स्ट्रा हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। लेकिन 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया। अंत तक यह बढ़त कायम रही और मेसी की टीम 1-0 से जीतकर चैंपियन बनी। अर्जेंटीना ने 16वीं बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। 2021 में टीम ने ब्राजील को खिताबी मुकाबले में हराया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लियोनेल मेसी नहीं खेले पूरा मैच

कोपा अमेरिका के फाइनल को लियोनेल मेसी पूरा नहीं खेल पाए। मैच के दूसरे हाफ में मेसी को पैर में चोट लगी। एंकल चोटिल होने के कारण मेसी को 66वें मिनट में मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह बेंच पर बैठकर हो भी रहे थे। उनके दाहिने एंकल पर आइस पैक लगा हुआ था। हालांकि टीम को उनकी कमी महसूस नहीं हुई। जोवानी लो सेल्सो के असिस्ट पर मार्टिनेज ने गोल किया।

स्पेन ने 2008 से 2012 के बीच में लगातार तीन इंटरनेशनल खिताब जीते थे। टीम ने तब दो यूरो के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब अर्जेंटीना ने भी लगातार तीन ट्रॉफी जीत ली है। दो कोपा अमेरिका खिताब के साथ मेसी की टीम के पास भी फीफा वर्ल्ड कप है।
मेसी की चौथी इंटरनेशनल ट्रॉफी

लियोनेल मेसी के करियर की यह चौथी इंटरनेशनल ट्रॉफी है। 2021 में कोपा अमेरिका के रूप में ही उन्होंने अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। 2022 में यूरो और कोपा अमेरिका के विजेता के बीच होने वाली आर्टेमियो फ्रैंची कप पर भी अर्जेंटीना ने कब्जा जमाया था। उसी साल मेसी ने अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। अब मेसी के कैबिनेट में एक और इंटरनेशनल ट्रॉफी आ गई है।

Related Articles

Back to top button