मध्यप्रदेश

राज्यपाल पटेल ने संजीवनी क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया

भोपाल. मध्य प्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल आज अपने जन्म-दिवस के शुभ प्रसंग में वार्ड क्रमांक 24 रोशनपुरा स्थित संजीवनी क्लीनिक पहुँचे और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। क्लीनिक में बच्चों, उनके माता-पिता के साथ जन्म-दिवस की खुशियाँ मनाई। बच्चों के साथ केक काट कर अपने हाथ से बच्चों को खिलाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

      राज्यपाल  पटेल ने संजीवनी क्लीनिक में बच्चों को फलों की टोकरी भेंट की और मिष्ठान का वितरण किया। राज्यपाल ने वार्ड की आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने क्लीनिक में पंजीयन, जाँच और परामर्श सेवाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और रोगियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की। राज्यपाल  पटेल का क्लीनिक में चिकित्सकों द्वारा पौधा और अंग-वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button