मध्यप्रदेश

नंदन पैलेस में हरियाली महोत्सव 2026 की धूम, ‘सावन सुंदरी’ कार्यक्रम ने बिखेरी रंगत

भोपाल
कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र वेलफेयर सोसाइटी, होशंगाबाद रोड, भोपाल द्वारा नंदन पैलेस में हरियाली महोत्सव 2026-सावन सुंदरी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।  आरंभ में आराध्यदेव चित्रगुप्त जी की सामूहिक आरती तथा शिव आराधना के पश्चात मंडल के संरक्षक श्रीमती शशि-के.सी. श्रीवास्तव, (से.नि.आईएएस) का स्वागत महिला पदाधिकारियों ने किया। इस आयोजन में सावन सुंदरी प्रतियोगिता के साथ सावन से संबंधित नृत्य-गीत एवं क्विज के कार्यक्रम भी आयोजित हुए।  सावन क्वीन अपेक्षा श्रीवास्तव, प्रथम रनर अप पारूल सिंह श्रीवास्तव एवं द्वितीय रनर अप का पुरस्कार आकांक्षा श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस आयोजन के संबंध में महिला/युवती प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उस आयोजन की विशेषता यह रही कि सभी महिला पदाधिकारी यथा-श्रीमती किरण-आलोक संजर, श्रीमती कुसुम-आरबी सक्सेना, श्रीमती साधना-डीके श्रीवास्तव, अनु-सुधीर श्रीवास्तव, श्रीमती लता-डीके श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना-अभय प्रधान, श्रीमती नीना-नरेश सक्सेना, श्रीमती अमृता-मनीष भटनागर, डा.कीर्ति-धर्मेश खरे, श्रीमती मंजूषा-मनीष खरे, श्रीमती आशा-डीके श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना-शेखर वर्मा, श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव, श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, श्रीमती नीरा-एमके भटनागर, श्रीमती अरुणा खरे ने सारी व्यवस्थाओं को संभाला।  

आयोजन में श्री अजय श्रीवास्तव नीलू, श्री आर.बी.सक्सेना, श्री अभय प्रधान, श्री एम.के.भटनागर, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री नरेश सक्सेना, श्री धर्मेश खरे, श्री नवनीत सक्सेना, श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री विशेष श्रीवास्तव, श्री योगेन्द्र श्रीवास्तव, श्री गिरीश श्रीवास्तव सहित लगभग 100 परिवारों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस आयोजन में प्रतिभागियों के साथ उपस्थित होने वाले सभी सदस्यों व उनके परिजन ड्रेस कोड के अनुरूप हरे परिधानों में उपस्थित हुए । कार्यक्रम के अंत में सभी ने सपरिवार सहभोज किया।  उक्त जानकारी मंडल के प्रवक्ता अभय प्रधान ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में दी है ।

Related Articles

Back to top button