मध्यप्रदेशराजनीति
मध्यप्रदेश में जारी है सर्वे का खेल
भोपाल मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी जोड़ों पर हैं राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन के दौर से गुजर रहे हैं तो वहीं कई स्थानों के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है इसके अलावा परिया सर्वे भी कर रही हैं और सर्वे के नाम पर अजब गजब खेल भी हो रहे हैं.
राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है यह वे सभी विधानसभा क्षेत्र हैं जहां वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हर का सामने करना पड़ा था इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भी साथ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. राजनीतिक दल बेहतर उम्मीदवार की तलाश के लिए सर्वे भी करा रहे हैं मगर इसी सर्वे के नाम पर अजब गजब खेलते हो रहा है तमाम नेताओं के पास अनजान फोन पहुंच रहे हैं और उनसे संभावित उम्मीदवार का नाम तो पूछा ही जा रहा है साथ में कुछ नाम भी विकल्प के तौर पर दिए जा रहे हैं. इस खेल के पीछे कई ऐसे लोग भी सक्रिय हैं जो दावेदारों को लुभाने का काम तो कर ही रहे हैं साथ में उनका टिकट तक दिलाने के ऑफर दिए जाने की चर्चा है.