भारत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2023 में हुई दोस्ती…शादी का वादा कर लड़की से कई बार बनाए शारीरिक संबंध, दर्ज हुई FIR

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने को लेकर एक किशोर के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किशोरी की ओर से पुलिस में दायर शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने नवंबर 2023 में लड़की से दोस्ती की और उससे शादी का वादा कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अधिकारी ने बताया कि किशोर ने किशोरी से यह भी कहा था कि जाति या धर्म उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है। अधिकारी ने कहा कि बाद में, किशोर ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ रिश्ते को बरकरार नहीं रखा तो वह उसपर हमला करेगा। किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा कि जब आरोपी ने उसे एक उपासना स्थल पर जाने के लिए कहा तो उसने (पीड़िता ने) उससे बात करना बंद कर दिया।

मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के तहत आने वाले काशीगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button