खेल

एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका, नीरू ढांडा-काइनान चेनाई ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू ढांडा की मिक्स्ड जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। क्वालिफिकेशन राउंड में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय निशानेबाजों ने फाइनल में जबरदस्त वापसी की और कतर की मोहम्मद अल-रुमैही तथा रे बासिल की मजबूत जोड़ी को मात देकर पोडियम का शीर्ष स्थान हासिल किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34 का स्कोर बनाकर कतर का ही रिकॉर्ड किया चकनाचूर
भारतीय जोड़ी ने न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि निशानेबाजी का नया महाद्वीपीय मानदंड भी स्थापित किया। काइनान और नीरू ने फाइनल में 34 का स्कोर दर्ज कर एशियाई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। खास बात यह है कि पिछला एशियाई रिकॉर्ड 30 अंकों का था, जो इसी साल जनवरी में कतर की टीम ने ही बनाया था। फाइनल मुकाबले में कतर की टीम 32 अंकों के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं चीन के क्यूई यिंग और सुन यूनोंग की जोड़ी ने 23 का स्कोर बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

नीरू ढांडा का 24 घंटे में दूसरा गोल्ड और ऐतिहासिक सफर
26 वर्षीय नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गेम्स का अभियान किसी सपने जैसा रहा है। मंगलवार को महिला ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली नीरू, एशियाई खेलों के इस बड़े मंच पर व्यक्तिगत ट्रैप मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं। इसके बाद मिक्स्ड टीम में काइनान चेनाई के साथ मिलकर एक और एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने 24 घंटे के भीतर भारत की झोली में दूसरा स्वर्णिम पदक डाल दिया। इस सफलता के साथ भारत के पदकों की कुल संख्या बढ़कर 54 (8 गोल्ड) हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button