मध्यप्रदेशराजनीति
कमलनाथ ने भगवान महाकाल के दरबार में लगाई अर्जी।
मध्य प्रदेश को 50% कमीशन राज्य मुक्ति दिलाएं।

उज्जैन । मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुॅचकर पूजाअर्चना की और एक अर्जी भी लगाई। इस अर्जी में उन्होंने राज्य में 50 प्रतिशत कमीशन का जिक्र किया है, और राज्य को इस राज से मुक्ति दिलाने की आराधना की है।
जय महाकाल,
भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।
हे अविनाशी,
मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (BJP) के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है।
गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।
आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें।
आसुतोष तुम्ह अवढर दानी।
आरति हरहु दीन जनु जानी।।
आपका चरण सेवक
कमलनाथ