मध्यप्रदेश

ग्राम बिलासपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई कांवड़ यात्रा

ग्राम बिलासपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई कांवड़ यात्रा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर
 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शिव घाट झिलमिली से मां विरासनी मंदिर प्रांगण स्थित भगवान शिव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।

कांवड़ यात्रा में बोल बम समिति एवं बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने शिव घाट झिलमिली से पवित्र जल लेकर मां विरासनी मंदिर प्रांगण में विराजमान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

यात्रा के दौरान पूरा वातावरण "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। जलाभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। 

Related Articles

Back to top button