गुना, । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे वे चर्चाओं में आ गए है। वे कहते है कि मै राहुल गांधी को बड़ा नेता नहीं मानता।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई है लक्ष्मण सिंह और वे चाचैड़ा से विधानसभा का चुनाव हार चुके है। उनका कहना है, राहुल गांधी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता है , सांसद मात्र है,वो अध्यक्ष नहीं है,इसके अलावा वो कुछ नहीं है।
उन्होंने मीडिया से जुड़े लोगों से कहा कि,न आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट करो और न हम करे। वो सिर्फ एक सांसद है और हमारे अन्य सांसदों के समान है। कोई जन्म से बड़ा नेता नहीं बनता है,कर्म से बनता है।राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिये , मैं तो नहीं मानता हूँ।



