भारत

मोदी ने कहा इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ओडिशा नया इतिहास रचेगा

भुवनेश्वर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ओडिशा नया इतिहास रचेगा। मोदी ने ओडिशा में अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में रात राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित मेगा रोड शो में हुए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर रोडशो की कुछ झलकियों का वीडियो भी अपलोड किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “यह स्पष्ट है कि ओडिशा इन चुनावों में इतिहास रचेगा। यहां भुवनेश्वर में रोड शो के मुख्य अंश हैं। आज भुवनेश्वर में शानदार रोड शो के दौरान ओडिशा के लोगों का आशीर्वाद लेना बहुत खुशी की बात है। इसे और भी विशेष बनाने वाला तथ्य यह है कि आज ही अक्षय तृतीया है, जो प्रदेश का प्रमुख त्योहार है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार ओडिशा और उड़िया लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी।”

श्री मोदी ने राजभवन में रात्रिविश्राम किया। वह आज सुबह कंधमाल के लिए रवाना हुए जहां विजय संकल्प समाबेश रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह बलांगीर और बरगढ़ में दो जनसभओं को भी संबोधित करेंगे। गत 06 मई को बरहामपुर और नबरंगपुर से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के बाद श्री मोदी की ओडिशा की यह दूसरी यात्रा है।

 

Related Articles

Back to top button