खेल

रेसलर जॉन सीना ने डब्लूडब्लूई से संन्यास की घोषणा की, अगले साल आखिरी बार रिंग में उतरेंगे

टोरंटो
डब्लूडब्लूई इतिहास के महान रेसलर की फेहरिस्त में शामिल जॉन सीना ने संन्यास की घोषणा की है। वे अगले साल 2925 में आखिरी बार डब्लूडब्लूई के रिंग में उतरेंगे। इस खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कनाडा के टोरंटो में आयोजित डब्लूडब्लूई मनी इन द बैंक के लाइव मैच के दौरान जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। डब्लूडब्लूई की तरफ से इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है जिसमें उनके चाहने वालों ने मायूसी का इजहार किया है।

उल्लेखनीय है कि जॉन सीना ने 16 बार विश्व खिताब जीता है। 47वर्षीय जॉन सीना ने 2001 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। डब्लूडब्लूई से अनुबंध मिलने के बाद उन्होंने लगातार जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2018 में अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और कई हॉलिवुड फिल्मों में नजर आए।

 

Related Articles

Back to top button