मध्यप्रदेश

MP News: 20 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; केंद्र ने जारी की सूची

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदकों की घोषणा की है। इस बार प्रदेश के 4 अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। इन पदकों का वितरण 15 अगस्त 2027 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय,  पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया तथा आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे को देने की घोषणा की गई है। 

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक  सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी, निरीक्षक हरनारायण जायसवाल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक अमित जैन, निरीक्षक अनीता कदम, निरीक्षक  रजनी तिवारी, उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक तथा आरक्षक संतोष कुमार परिहार को दिया जाएगा।   

Related Articles

Back to top button