स्वास्थ्य

सफेद बालों का नेचुरल इलाज: कॉफी से बनाएं घर पर हेयर डाई

पहले उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद हुआ करते थे लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र के लोग भी बाल सफेद होने की समस्या का सामना कर रहे हैं. बाजार में मिलने वाले केमिकल हेयर कलर्स में अमोनिया जैसी चीजें होती हैं जो बालों को ड्राई और डैमेज कर देती हैं. इंटरनेशनल हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन के मुताबिक, कॉफी नेचुरल हेयर डाई की तरह काम करती है. यह आपके बालों को एक या 2 शेड डार्क करने में मदद करती है और ग्रे हेयर्स (सफेद बालों) को आसानी से कवर कर लेती है. कॉफी नेचुरल होती है इसलिए इसके इस्तेमाल से बालों के टूटने या स्कैल्प में एलर्जी होने का खतरा नहीं रहता.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे काम करती है कॉफी हेयर डाई?
कॉफी का डार्क कलर बालों पर एक नेचुरल स्टेन (दाग या रंग) की तरह चढ़ जाता है. जब आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो सफेद बाल धीरे-धीरे ब्राउन और डार्क शेड में बदलने लगते हैं. मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, कॉफी न सिर्फ बालों को कलर करती है बल्कि यह नेचर में एसिडिक भी होती है.

हमारा स्कैल्प और हेयर फाइबर्स स्वभाव से एसिडिक होते हैं. हाई पीएच वाले केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं. ऐसे में कॉफी का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प के पीएच लेवल को रीबैलेंस करता है जिससे बालों की नेचुरल चमक वापस आ जाती है.

घर पर कॉफी हेयर डाई बनाने का तरीका
कॉफी से नेचुरल हेयर डाई बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं है. आपको बस कुछ बेसिक स्टेप्स फॉलो करना होते हैं.

सबसे पहले एक कप डार्क-रोस्टेड स्ट्रॉन्ग कॉफी उबाल लें और उसे ठंडा होने दें. फिर 1 बाउल में आधा कप उबली हुई ठंडी कॉफी, 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर (कॉफी ग्राउंड्स) और एक कप अपना रेगुलर लीव-इन कंडीशनर मिक्स करें. फिर इस मिक्चर को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.

अपने साफ और गीले बालों पर इस पेस्ट को अच्छी तरह लगाएं और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस प्रोसेस को दोहरा सकते हैं.

बालों की ग्रोथ में भी मददगार
कॉफी सिर्फ कलर ही नहीं बदलती बल्कि बालों को जड़ों से मजबूत भी बनाती है. रिसर्च के मुताबिक, कॉफी में मौजूद कैफीन बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और हेयर लॉस को रोकने में मदद करता है. कैफीन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे बालों की जड़ों तक जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं. इसके अलावा, कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के टेक्सचर को सुधारते हैं जिससे बाल सॉफ्ट और सिल्की नजर आते हैं.

Related Articles

Back to top button