मध्यप्रदेश
पोरवाल ने मप्र के जनसंपर्क आयुक्त का पद संभाला
म.प्र. माध्यम में भी प्रबंध संचालक (एम.डी.)

भोपाल, मध्य प्रदेश में भाजपा की सत्ता मंे वापसी के बाद सरकारी मशीनरी में बदलाव का दौर जारी है। जनसम्पर्क के सचिव पद पर नियुक्त विवेक पोरवाल ने जनसम्पर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
पोरवाल ने जनसम्पर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली। जनसम्पर्क आयुक्त पोरवाल ने जनसम्पर्क की कार्यप्रणाली की वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग के विभिन्न प्रभागों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने म.प्र. माध्यम में भी प्रबंध संचालक (एम.डी.) का पदभार ग्रहण किया।



