खेल

कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में हारे राजावत

कैलगेरी
प्रियांशु राजावत को यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम मे हार का सामना करना पड़ा जिससे कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी लेनियर के खिलाफ 45 मिनट में 17-21 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजावत ने इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच एकमात्र मुकाबले में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के क्वालीफिकेशन में लेनियर को हराया था। क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराने वाले राजावत ने मुकाबले में सकारात्मक शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन लेनियर वापसी करते हुए 7-4 से आगे हो गए।

कड़े मुकाबले के बीच राजावत ने कुछ मौकों पर बढ़त बनाई लेकिन वह विरोधी के दबाव का सामना नहीं कर पाए जिसने 15-16 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में लेनियर शुरू से ही हावी रहे। उन्होंने 8-2 की बढ़त बनाई और फिर इसे 14-3 किया जिसके बाद फ्रांस के इस खिलाड़ी को गेम और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।

 

Related Articles

Back to top button