स्वास्थ्य

शोध : चाय के साथ सिगरेट पीने से इसोफेजियल कैंसर का रिस्क 30% तक बढ़ जाता

चाय और सुट्टा मारने यानी चाय के साथ सिगरेट पीने का ट्रेंड आजकल युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है. यह बेहद ही खतरनाक आदत है. इसका सेहत पर गंभीर नुकसान हो सकता है. चाय और सिगरेट का कॉंबिनेशन बेहद जहरीला (Tea With Cigarette Side Effects) हो सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप चाय के साथ सिगरेट पी रहे हैं तो इसोफेजियल कैंसर का रिस्क 30% तक बढ़ जाता है. चाय का कैफिन सिगरेट के धुएं के साथ मिलकर जानलेवा हो सकता है. इसलिए अगर कूल दिखने या तनाव भगाने के चक्कर में आप भी चाय-सिगरेट पी रहे हैं तो तुरंत सावधान हो जाइए…
 
चाय-सिगरेट का कॉम्बिनेशन कितना खतरनाक

2023 में जर्नल एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में पब्लिश एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्म चाय फूड पाइप की सेल्स के लिए खतरनाक हो सकती है. जब चाय के साथ सिगरेट आ जाता है तो इसके डैमेज होने का खतरा दोगुना हो जाता है. अगर लंबे समय तक ये आदत बनी रहती है तो कैंसर तक हो सकता है.
 
 हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय में कैफिन पाया जाता है, जो पेट में एक तरह का एसिड बनाता है, जो पाचन में मदद करता है लेकिन जब यही कैफिन बहुत ज्यादा मात्रा में हो जाए तो पेट को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, सिगरेट में निकोटीन मिलता है. जब खाली पेट चाय-सिगरेट एक साथ पीते हैं तो सिरदर्द या चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट पीने वालों को हार्ट अटैक का खतरा 7 प्रतिशत ज्यादा होता है. उनकी उम्र 17 साल तक कम हो सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चाय में कैफीन पाई जाती है, जिससे पेट में खास तरह का एसिड बनता है, जो पाचन क्रिया में मददगार है, लेकिन अगर कैफीन की ज्यादा मात्रा पेट में जाए तो नुकसान पहुंचा सकती है। दूसरी तरफ सिगरेट या बीड़ी में निकोटिन पाया जाता है। अगर आप खाली पेट चाय और सिगरेट का एक साथ सेवन करते हैं तो फौरी तौर पर सिर दर्द, चक्कर जैसी दिक्कतें दिख सकती हैं।

दिनभर में 1 सिगरेट भी है नुकसानदायक?

गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. अमित भूषण शर्मा एक वीडियो में कहते हैं कहते हैं कि मुझसे अक्सर तमाम लोग पूछते हैं कि क्या दिनभर में एक सिगरेट नुकसानदायक है? मेरा जवाब है, बिल्कुल नुकसानदायक है। एक सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को भी ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी रिसर्च हैं, जिनके मुताबिक सामान्य व्यक्तियों के मुकाबले दिनभर में एक सिगरेट पीने वालों में हार्ट अटैक की आशंका 7% ज्यादा होती है। इसके अलावा अगर आप चेनस्मोकर हैं तो इससे आपकी उम्र 17 साल तक घट सकती है।

लगातार एक साल स्मोकिंग से दूरी पर ही फायदा

डॉ. अमित भूषण कहते हैं कि कई लोग बीच-बीच में कुछ दिनों के लिए स्मोकिंग छोड़ देते हैं। इसका खास लाभ नहीं है। हां, यदि आप लगातार एक साल तक सिगरेट या स्मोकिंग पूरी तरह छोड़ देते हैं तभी इसका लाभ दिखाई देता है और आपके ऑर्गन सामान्य व्यक्ति जैसे काम करेंगे। खासकर ब्रेन और हार्ट नॉर्मल व्यक्ति की तरह काम करना शुरू करेंगे।

  चाय-सिगरेट पीने से कौन-कौन सी बीमारियां
1. हार्ट अटैक का रिस्क
2. आहार नली का कैंसर
3. गले का कैंसर
4. लंग्स कैंसर
5. नपुंसकता और बांझपन का खतरा
6. पेट का अल्सर
7. हाथ-पैर का अल्सर
8. याददाश्त जाने का जोखिम
9. ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा
10. कम हो जाती है उम्र

Related Articles

Back to top button