भारत

भारत-नेपाल अंतररष्ट्रीय सीमा से लगे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में व्यवसायी के घर से 94 लाख रुपए नगद बरामद

रक्सौल
भारत-नेपाल अंतररष्ट्रीय सीमा से लगे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पुलिस ने एक व्यवसायी के घर से 94 लाख रूपया नगद बरामद किया है। दरअसल, सुबह करीब 9 बजे रक्सौल के नागा रोड के एक घर पर पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

60 लाख नेपाली और 34 लाख भारतीय नोट
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि रक्सौल अनुमंडल में एक व्यवसायी के पास भारी मात्रा में नोट पहुंचा है। इस सूचना पर सदर एएसपी के नेतृत्व में टीम बना कर नागा रोड स्थित गुड़ व्यवसायी ध्रुप साह के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस ने इसके घर से 94 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। इसमें 60 लाख नेपाली और 34 लाख भारतीय नोट शामिल है।

हवाला से जुड़ा है मामला
सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली है। मामला हवाला से जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल रुपए को जप्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button