मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

विशेष मिशन इंद्रधनुष 0.5 चलेगा तीन चरण में

टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण

भोपाल, मध्य प्रदेश में टीकाकरण से वंचित रहे गए पांच साल की आयु तक के बच्चों के लिए देश के अन्य हिस्सों की तरह विशेष मिशन इंद्रधनुष 0.5 शुरु हो रहा है, यह तीन चरणों में चलेगा और टीकाकरण से वंचित रह गए पांच साल तक के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण होगा।
विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 का पहला राउंड सात से 12 अगस्त, दूसरा राउंड 11 से 16 सितंबर और तीसरा राउंड नौ से 14 अक्टूबर तक होगा। इस अभियान में शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चे जिनका टीकाकरण अधूरा है या हुआ ही नहीं है उनको सारे टीके लगाए जाएंगे। दो से पांच वर्ष की आयु के बच्चे जिनका गोवर और रूबेला का पहला व दूसरा डोस रह गया है, उन्हें टीके लगाए जाएंगे। अगर डीपीटी व ओरल पोलियो टीके का बूस्टर डोस रह गया है तो वह भी लगाया जाएगा। अगस्त 2018 या उसके बाद पैदा हुए बच्चों का इसमें समावेश होगा। गर्भवती महिलाओं का इसमें टीकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आज के बच्चे कल का भविष्य है। इसीलिए बच्चो को निरोगी और स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण उनका करवाना बहुत जरूरी है। इस मिशन में जीरो डोस, छूटे डोस, टीकाकरण से पूरी तरह वंचित रहने वाले क्षेत्र, ज्यादा समय तक टीकाकरण के सत्र न लिए हुए क्षेत्र, टीकाकरण को सहयोग न देने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाने वाला है। टीकाकरण, बच्चों में मौत और बीमारियों की मात्रा कम करने के लिए एक प्रभावी साधन है। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 तक गोवर और रूबेला को दूर करने का लक्ष्य निश्चित किया है और सरकार ने विशेष मिशन ‘‘इंद्रधनुष 5.0’’ शुरू किया है। यह मिशन अगस्त से तीन चरणों में चलाया जाएगा। इस विशेष मिशन के लिए टीकाकरण से पूरी तरह या आधे-अधूरे रूप से वंचित बच्चे और गर्भवती माताओं को ढूंढकर उन्हें टीका लगाने का काम किया जाएगा। इसमें नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से इस मिशन को पूरा किया जाएगा

Related Articles

Back to top button