भारत

तमिलनाडु मंत्री बालाजी की जमानत याचिका खारिज

नियुक्ति में धांधली के आरोप

नई दिल्ली ,उच्‍चतम न्‍यायालय ने डी एम के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्‍हें प्रवर्तन निदेशालय ने जून में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शीर्ष न्‍यायालय ने बालाजी को पांच दिन यानी 12 अगस्‍त तक हिरासत में लेने की प्रवर्तन निदेशालय की मांग को भी स्वीकार कर‍ लिया है। इससे पहले मद्रास उच्‍च न्‍यायालय ने वी सेंथिल बालाजी और उनकी पत्‍नी को जमानत देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों ने उच्‍चतम न्‍यायालय का रूख किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने भी उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की थी।

बालाजी पर वर्ष 2011 से 2015 तक तमिलनाडु का परिवहन मंत्री रहने के दौरान बस ड्राइवर, कंडक्टर और जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति में धांधली के आरोप हैं। cout AIR

Related Articles

Back to top button